🍓स्ट्रॉबेरी सिरप का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसे आप दूध, आइसक्रीम, पेनकेक या डेज़र्ट में डालकर स्वाद और रंगत दोनों बढ़ा सकते हैं। गर्मियों में ठंडा-ठंडा शेक हर किसी को पसंद होता है, और जब बात हो स्ट्रॉबेरी की – तो उसका स्वाद और भी खास हो जाता है। आइए जानें घर पर आसानी से बनने वाली स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी |
🥤 स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की विधि (Strawberry Shake Recipe)
आवश्यक सामग्री:
-
ताज़ी स्ट्रॉबेरी – 1 कप (धोकर और कट करके)
-
ठंडा दूध – 1.5 कप
-
चीनी या शहद – 1 से 2 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)
-
वनीला आइसक्रीम – 1 स्कूप (वैकल्पिक)
-
बर्फ के टुकड़े – 4 से 5 (वैकल्पिक)
बनाने की विधि: (How to prepare)
1. स्ट्रॉबेरी तैयार करें:
स्ट्रॉबेरी को बेकिंग सोडा मिले पानी से धो लें क्योंकि उसमें कीटनाशक (pesticides) हो सकते हैं, डंठल हटा दें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. मिक्स करें:
एक मिक्सर या ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, चीनी (या शहद), ठंडा दूध और बर्फ डालें।
3. ब्लेंड करें:
सब कुछ स्मूद और झागदार होने तक ब्लेंड करें। आप चाहें तो 1 स्कूप आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।
4. सर्व करें:
तैयार शेक को ग्लास में डालें, ऊपर से थोड़ी कटी स्ट्रॉबेरी या आइसक्रीम से सजाएं और तुरंत परोसें।
स्ट्रॉबेरी सिरप को सही तरीके से स्टोर कैसे करे – जानने के लिए यहाँ क्लिक करे
आप एक बार Keventers का शेक भी try करे |